वायरल न्यूज़

Viral: आगरा के पेठा का स्वाद खूब लिया होगा, क्या बनाने का तरीका देखा है, देखने के बाद भूल जाएंगे खाना

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 21, 2023, 02:08 PM IST

इंस्टाग्राम पर पेठा बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप जिस पेठा को बड़े मन से खाते हैं, उसे खाना ही भूल जाएंगे। इस वीडियो को देखकर यूजर्स के भी काफी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

Image

आगरा का फेमस पेठा बनाने का वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेठा बनाने का वीडियो हुआ वायरल
  • बनाने में सफाई का कोई ध्यान नहीं
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Agra Petha Making Video: भारत में मिठाईयों की कोई कमी नहीं है, यहां आपको हर फ्लेवर की मिठाई खाने को मिल जाती है। कुछ ऐसा ही है हमारे यहां का पेठा, जो आगरा का काफी फेमस है। आगरा का पेठा पूरे विश्व में जाना जाता है। यह सीताफल (कद्दू) से बनता है और इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है और अपने यहां इसे खूब खाया भी जाता है। आमतौर पर लोग इसे अपने घरों में रखा करते हैं और त्योहारों में भी इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है। क्या आपने कभी इसे बनते हुए देखा है..

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर पेठा के बनते समय का एक वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको पेठे से नफरत सी हो जाएगी। इस वीडियो में इतनी गंदगी के साथ पेठा को बनाया जा रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी इसे नहीं खाएंगे। वीडियो (Viral Video) के बीच में आपको एक ऐसा नजारा दिखेगा, जिसमें एक शख्स पेठे से भरी हुई कड़ाही में हाथ-मुंह धोता नजर आ रहा है। अब ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आपका पेठा से मन भर जाएगा।

आगरा का फेमस पेठा बनाने का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि हे भगवान इतना स्वादिष्ट मिठाई इतनी गंदगी में बनाई जाती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब तो पेठे से नफरत ही हो गई। इस वीडियो पर अब तक करीब ढाई लाख के आसपास लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'theyummymania' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article