Viral Video: 47 साल का लंबा इंतजार खत्म, ढोल-नगाड़ों और फूलों से सजी गाड़ी के साथ लिटिल प्रिंसेस का ग्रैंड वेलकम

Viral Video: एक परिवार में पूरे 47 साल के लंबे इंतजार के बाद बेटी का जन्म हुआ है, जिसका स्वागत किसी राजकुमारी की तरह किया गया। नन्हीं परी के घर आने की खुशी में परिवार ने बिल्डिंग के नीचे ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया और गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की।

Viral Video: भारतीय समाज में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जहां बेटियों के जन्म को किसी बड़े उत्सव या त्योहार की तरह मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही बेहद भावुक और खुशियों से भरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। यह कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसके घर में पूरे 47 साल के लंबे इंतजार के बाद एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। आधी सदी के करीब के इस इंतजार के बाद जब घर में 'लक्ष्मी' का आगमन हुआ, तो परिवार ने अपनी खुशियों का इजहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

viral video

शाही अंदाज में स्वागत

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत सोसायटी के परिसर में जश्न के माहौल से होती है। नन्हीं मेहमान के घर पहुंचने की खुशी में परिवार के सदस्य ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और नाचते नजर आ रहे हैं। जैसे ही 'वेलकम होम बेबी' लिखा हुआ एक विशाल बैनर खोला जाता है, ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियों की जोरदार बारिश होने लगती है। बैनर पर माता-पिता की बच्ची के साथ प्यारी तस्वीरें लगी हैं, जो इस पल को और भी खास बना रही हैं। परिवार ने नन्हीं राजकुमारी के स्वागत के लिए पूरे घर को किसी परीलोक की तरह सजाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के प्रवेश द्वार से लेकर अंदर के कमरे तक पीले गेंदे और लाल गुलाब के फूलों की खूबसूरत रंगोली और कालीन बिछाई गई है, जिस पर फूलों से 'वेलकम होम लिटिल प्रिंसेस' लिखा गया है। पूरे घर को गुलाबी और सफेद गुब्बारों, तितलियों और डिज्नी प्रिंसेस के बड़े कटआउट्स से सजाया गया। इस मौके पर एक बेहद खूबसूरत पिंक थीम केक भी मंगवाया गया, जिसके ऊपर एक छोटा सा झूला बना हुआ है और उस पर एक नन्हीं परी सोती हुई दिखाई दे रही है। इस जश्न का सबसे भावुक कर देने वाला हिस्सा वह है, जब नन्हीं बच्ची की झलक दिखाई देती है। बच्ची को पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र पहनाए गए हैं और सिर पर मोरपंख लगा मुकुट सजाया गया है, जिसमें वह बिल्कुल बाल गोपाल की तरह नजर आ रही है। देखें वीडियो...

End of Feed