वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: कार के पहिए से हवा चुरा ले गया लड़का, तरीका देखकर हंसी ना रुकेगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 3, 2024, 01:05 PM IST

Chor Ka Video: चौंकाने वाले वीडियो में देखेंगे के लड़का चुपके से कार के करीब पहुंचा और इसके पहिए से हवा चुरा ली। फिर आखिर में जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

चुपके से कार के पहिए ये हवा चुराकर ले गया शख्स। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरे में कैद हुआ हवा चोर
  • पहिए से चुरा ली हवा
  • देखकर हंसी ना रुकेगी

Chor Ka Video: सोशल मीडिया में चोर और चोरी की घटनाओं से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। इनमें कई बार चोरों को ऐसी अजीबोगरीब चीजें चुराते हुए देखा गया है कि हंसी रोकना तक मुश्किल हो जाता है। मगर कभी किसी चोर को हवा चुराते हुए देखा है। सुनकर बड़ा अजीब लगेगा मगर ऐसा सचमुच हुआ है। एक लड़का हवा चोरी करते हुए बकायदा कैमरे में कैद किया गया है। इसमें लड़का बड़ी चालाकी से हवा चोरी करता है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्कि हो जाएगा।

कार के पहिए से चुरा ली हवा

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि लड़का ग्राउंड में खेलने के लिए पहुंचा था। मगर एकाएक उसकी नजर बॉल पर पड़ी है, जिसमें हवा ना के बराबर थी। लड़के ने यहां वहां नजर दौड़ाई और हवा चोरी करने का आइडिया दिमाग में आया। इसके बाद लड़के ने जो कुछ किया शायद ही पहले कभी देखा होगा। चौंक जाएंगे कि लड़का एक कार के करीब पहुंचा और इसके पहिए से हवा चोरी करने का आडिया आया। लड़के ने बड़ी चालाकी से कार से हवा चुराई और अपनी बॉल में भर ली। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी नहीं रुकती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि कार के पहिए से हवा चोरी करते हुए लड़के का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर memesone_2 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो कुछ ही समय में ढेरों व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article