वायरल न्यूज़

'मेरा दिल ये पुकारे' गाने पर अफ्रीकन गर्ल ने किया कमाल का डांस, मूव्स देख फैन हो जाएंगे

इंस्टाग्राम पर एक अफ्रीकन लड़की का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह 'मेरा दिल ये पुकारे' गाने पर डांस करती नजर आ रही है, जो एक्सप्रेशन कमाल के हैं।

Image

अफ्रीकन गर्ल ने किया कमाल का डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • अफ्रीकन गर्ल ने किया डांस
  • डांस के साथ दिखाया कमाल का एक्सप्रेशन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

African Girl Singing Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें आप इंस्टाग्राम की फेमस अफ्रीकन गर्ल को देख पाएंगे। इस वीडियो में वह बॉलीवुड के मशहूर गाने 'मेरा दिल ये पुकारे' पर ठुमका लगाती नजर आ रही है। उसके कमाल के एक्सप्रेशन को देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है और काफी शेयर व लाइक भी कर रहा है।

बता दें, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में नजर आने वाली इन्फ्लूएंसर का नाम नीमा पॉल है। इसके कई सारे रील्स वायरल हो चुके हैं और ये सोशल मीडिया पर काफी फेमस भी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में इन्फ्लूएंसर ने डांस से अच्छा एक्सप्रेशन दिया है, जिसे देख आप उसके फैन हो जाएंगे। लोगों का कहना है कि इसके एक्सप्रेशन किसी मॉडल से कम नहीं है।

अफ्रीकन गर्ल ने किया कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो लोगों का काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लाइफ चाहे कैसी भी हो, बस फेस पर हमेशा स्माइल रखिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एक्सप्रेशन बहुत ही अच्छा दिया है। बता दें, इस वीडियो को 'neemapaul155' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो नीमा का है। इस पर अब तक 47 हजार से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article