Viral Video: जीत टीम इंडिया की, जश्न बलूचिस्तान में; PAK की हार पर झूम उठा अफगानिस्तान

Ind vs Pak T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया। श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सूर्या की टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया है। गौरतलब है कि भारत की जीत और पाकिस्तान के हार पर बलूचिस्तान के लोग ने खूब जश्न मनाया। इसी तरह अफगानिस्तान में भी लोग खुशी से झूम उठे।

Ind vs Pak T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से रौंदकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है।

T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत की जीत पर बलूचिस्तान और अफगानिस्तान में जश्न का माहौल।

बलूचिस्तान में मना पाकिस्तान की हार का जश्न

एक तरफ जहां भारत में जमकर जीत का जश्न मनाया गया। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के बीच मात पसरा हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान के बलूचिस्तान का माहौल बिल्कुल अलग है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल (Ind vs Pak Match Viral Video) हो रहे हैं, जहां देखा जा सकता है कि बलूच में पाकिस्तान की हार और भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

End of Feed