Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई अनोखे वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग के परखच्चे उड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिन बनाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा हाहाकारी वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, एक शख्स गोली की स्पीड से गोलगप्पा खा रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।
आज तक आप सबने कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे भी देखे होंगे, जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है। आप सबने कई लोगों को गोलगप्पा खाते हुए देखा होगा। कुछ लोग आराम से गोलगप्पे का आनंद लेते हैं, तो कुछ तेज रफ्तार में भी गोलगप्पा चट कर जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में एक शख्स ने तो हद ही कर दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला शख्स को प्लेट में लेकर गोलगप्पा खिला रही है। लेकिन, जिस रफ्तार से शख्स गोलगप्पा खा रहा था, उसने सबको चौंका दिया। इतना ही नहीं उसे देखने के लिए वहां भीड़ लग गई। देखें वीडियो...
गोलगप्पा खाने का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि इस तरह कौन गोलगप्पा खाता है। इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'conten__creator' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अजब गजब वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह तो 6 GB स्पीड है। कुछ का कहना है कि ये तो हैकर है भाई। एक ने चुटकी लेते हुए लगा है, इसे देखकर लड़कियों में डर का माहौल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
