दुल्हन की निकली शाही बारात! घोड़ी पर बैठकर दूल्हे के घर पहुंची लड़की, देखें Viral Video

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक अनोखी शादी हुई। जिसमें दूल्हे की तरह दुल्हन की भी शाही बारात निकाली गई। जिसमें दुल्हन घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बाबा महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शादी के दौरान अनोखा नजारा देखने को मिला। जो परंपरा और आधुनिक सोच दोनों का सुंदर मेल था। आमतौर पर बारात में दूल्हा घोड़ी पर बैठकर जाता है, लेकिन यहां दूल्हन को भी दूल्हे की तरह ही शाही अंदाज में घोड़ी पर बैठाकर ले जाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह रस्म राजस्थानी श्रीमाली ब्राह्मण समाज में "दुल्हन की बंदोली" के नाम से जानी जाती है।

Ujjain viral wedding video

घोड़ी पर बैठकर दुल्हन पहुंची दूल्हे के घर (फोटो: Times Now Digital)

इस अनूठी रस्म में दुल्हन, दूल्हे की तरह ही शाही अंदाज में सज-धजकर घोड़ी पर सवार हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप और परिजनों के उत्साह के बीच जब दुल्हन की सवारी दूल्हे के घर की तरफ बढ़ी तो दृश्य किसी प्राचीन 'स्वयंवर' की तरह दिखाई दे रहा था। पूरा माहौल किसी पुराने स्वयंवर जैसा लग रहा था। समाज के लोगों ने बताया कि यह रस्म बेटे और बेटी दोनों को बराबरी का सम्मान देने का प्रतीक है।

End of Feed