आज का वायरल वीडियो (20-FEB-2026): मूक-बधिर बाइक सवार के पास नहीं था हेलमेट, ट्रैफिक पुलिसकर्मी के रवैये ने जीता सबका दिल

आज का वायरल वीडियो (20-FEB-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर मोटरसाइकिल चला रहे एक व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा रोका जाता है। रुकते ही, बाइक सवार शख्स ने उसे इशारों ही इशारों में बताया कि वह न तो बोल सकता है और न ही सुन सकता है। जिसके बाद स्थिति को समझते हुए उस अधिकारी ने इस मामले को बड़े ही प्यार से सुलझाया।

आज का वायरल वीडियो (20-FEB-2026): ट्रैफिक नियम सबके लिए बराबर होते है, चाहे वह कोई भी हो। मगर एक बात यह भी है कि इन नियमों को समझाने का तरीका भी वैसा ही होना चाहिए, जिससे लोग आपकी बातों को समझें ना कि आपसे डरकर भाग खड़े हों। हाल में एक ऐसा ही वाकया सोशल मीडिया पर देखने को मिला। जहां एक मूक-बधिर बाइक सवार के साथ ट्रैफिक पुलिस जिस तरह प्यार और इज्जत से पेश आया। उसने हर किसी का दिल जीत लिया।

मूक-बधिर बाइक सवार से इशारों ही इशारों में बात करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी

मूक-बधिर बाइक सवार से इशारों ही इशारों में बात करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी (Instagram/@TimesNowNavbharat)

End of Feed