वायरल न्यूज़

Viral Video: एक बाइक पर सवार थे इतने लोग, देखकर हर किसी का चकराया दिमाग, देखें शॉकिंग नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक काफी लोग सवार थे। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। कई लोगों को इस नजारे पर यकीन तक नहीं हो रहा था।

Image

हैरतअंगेज नजारा (तस्वीर साभार- @shivam_rajak_sistam)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजान कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो लोगों के बीच जमकर धमाल मचाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिमाग के धागे खोल दिए हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक बाइक पर इतने लोग सवार थे, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

सोशल मीडिया पर धमाल मचान के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिला है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह अनोखे अंदाज में कुछ लोग बाइक पर सवार हैं। इतना ही नहीं बाइक को सड़क पर सरपट दौड़ाया भी जा रहा है। वीडियो को अनुसार, इस बाइक पर कुल छह लोग सवार हैं। बाइक चलाने वाला शख्स टंकी पर बैठे हुए नजर आ रहा है। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे ऐसा कौन करता है भाई। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'shivam_rajak_sistam' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये तो जानलेवा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article