आज का वायरल वीडियो (12-JAN-2026): भारतीय संस्कृति का जादू! मैक्सिकन महिला ने की स्कूटर की हिंदू रीति-रिवाज से पूजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आज का वायरल वीडियो (12-JAN-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक मैक्सिकन महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नए स्कूटर की हिंदू रीति-रिवाज से पूजा करवाती नजर आ रही है। वीडियो में एक पंडित मंत्रोच्चार करते दिखते हैं और महिला पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ अनुष्ठान में शामिल रहती है। यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो (aaj ka viral video 12 january 2026) सामने आते रहते हैं, जो यह दिखाते हैं कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों के दिलों को छू रही हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मैक्सिकन महिला दिखाई दे रही है। जिसने अपने नए स्कूटर की पूजा बिल्कुल भारतीय तौर तरीके से करवाई है। इस पल को देखकर अभ भारतीय लोग भावुक भी हो रहे हैं और गर्व भी महसूस कर रहे हैं।

Mexican woman vehicle puja

मैक्सिकन महिला ने की स्कूटर की हिंदू रीति से पूजा, देखें वीडियो (फोटो: X/@SheetalPronamo)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पंडित जी पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार कर रहे हैं। उनके साथ वह विदेशी महिला खड़ी नजर आती है। जो पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ पूजा में शामिल रहती है। स्कूटर पर फूल, अगरबत्ती और पूजा सामग्री रखी गई है। महिला हर प्रक्रिया को गंभीरता से निभाती हुई दिखाई देती है। जैसे कोई भारतीय परिवार अपने नए वाहन की पूजा करता है।

End of Feed