Ajab Gajab: मरने के ठीक 11 मिनट बाद जिंदा हो गई महिला, उठते ही कहा - बेहद जानदार और शानदार थी स्वर्ग की यात्रा

अमेरिका के कंसास की रहने वाली एक 68 वर्षीय महिला चार्लोट होम्स को 11 मिनट के लिए चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। इस दौरान महिला स्वर्ग और नरक लोक की यात्रा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला को डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित
  • मरने के 11 मिनट बाद महिला को आया होश
  • स्वर्ग और नरक लोक की यात्रा कर आई महिला

Heaven Journey After Death: जिंदगी से लेकर मौत तक की यात्रा इंसान का आखिरी सफर माना जाता है। बच्चा पैदा होता है तो लोग खुशियां मनाते हैं लेकिन जब वह बूढ़ा हो जाता है और मरने की स्थिति में होता है तो शोक का माहौल बन जाता है। फिर मरने के बाद पूरे परिवार में मातम सा छा जाता है, जिसके बाद मृत इंसान का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। लेकिन जरा सोचिए कि मरने के बाद इंसान उठ खड़ा हो तो कैसा होगा? सोचकर ही थोड़ा अजीब लग रहा है न, लेकिन ये सच है।

Woman in Heaven

11 मिनट में स्वर्ग और नरक लोक की यात्रा (प्रतीकारात्मक चित्र - iStock)

दरअसल, अमेरिका के कंसास की रहने वाली एक 68 वर्षीय महिला चार्लोट होम्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। महिला को चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया लेकिन 11 मिनट बाद महिला को होश आया। फिर महिला ने जो बताया, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। महिला ने दावा किया कि उसने इस 11 मिनट में स्वर्ग और नरक दोनों को सफर किया, जो बेहद अद्भुत और अवर्णनीय था। अपनी इस अनोखी यात्रा में महिला ने स्वर्गदूतों और परिवार के सदस्यों को देखा। इतना ही नहीं, महिला ने दावा किया कि स्वर्ग के साथ उसने नरक के भी दर्शन किए।

End of Feed