Man who never saw a woman: ये दुनिया जितनी विचित्र है, उतनी ही यहां के लोग। यहां के लोगों के बारे में जितनी परिभाषाएं दी जाए, उतनी कम है। कई ऐसे लोग हैं, जिनके बारे में जानने के बाद शायद अपने कानों पर भरोसा ना हो, उनके बारे में पढ़ने के बाद अपनी आंखों पर भी भरोसा ना हो। ऐसे-ऐसे लोग दुनिया में पड़े हुए हैं। आज हम बात करेंगे, ऐसे ही एक शख्स की, जिसकी पूरी जिंदगी किताब का एक काल्पनिक किरदार बनकर रह गई।
मिहेलो टोलोटोस की तस्वीर (फोटो साभारः ट्विटर @mrwtffacts)
दरअसल, एक शख्स 82 साल तक इस जिंदा रहा, बिना यह जाने कि महिलाएं भी हमारे समाज का हिस्सा है। वह अपने आखिरी समय तक महिलाओं को एक काल्पनिक कथा का एक काल्पनिक हिस्सा मानता था। यहां तक कि वह ज्यादा लोगों से भी नहीं मिला। यह कोई किताब या फिल्म का कहानी नहीं है बल्कि एक असली किरदार है, जो ग्रीस के हल्कीदिकी का रहने वाला था। 1856 में जन्मे इस शख्स का नाम मिहेलो टोलोटोस (Mihailo Tolotos)था। जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मां की मौत हो गई, तभी से ही माउंट एथोस के एक मठ में रहने लगा, जिसका पालन-पोषण रूढ़िवादी भिक्षुओं ने किया।
कभी मठ से बाहर ही नहीं गए
उस मठ के नियम काफी सख्त थे, जहां ना तो महिलाओं को आने की अनुमति थी और ना ही पशुओं को। यह कानून हजार सालों से इस मठ का हिस्सा बना हुआ है, जो आज तक चल रहा है। ऐसे में टोलोटोस ने कभी मठ नहीं छोड़ा, जिसका परिणाम आप सब सुन रहे हैं। हालांकि, ये नियम सिर्फ अविवाहित रहने के लिए था और यहां के भिक्षु बाहर जा सकते थें, लोगों से मिल सकते थें, दुनिया घूम सकते थें। 1938 में जब उसकी मौत हुई तो उसे भी बाकी भिक्षुओं की तरह दफन कर दिया गया।
टोलोटोस ने कभी किसी महिला को नहीं देखा
ऐसे में इस मठ के लोगों का मानना है कि टोलोटोस दुनिया के एकमात्र ऐसे इंसान थे, जिन्होंने अपनी पूरी में कभी किसी महिला को नहीं देखा और न हीं वे जानते थें कि आखिर महिला होती कैसी है? इसके अलावा उन्होंने कभी कार या हवाई जहाज को भी नहीं देखा था। वर्तमान समय में इस मठ (माउंट एथोस) को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहां हर साल काफी टूरिस्ट भी घूमने जाते हैं और टोलोटोस के बारे में करीब से जानने की कोशिश करते हैं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
