वायरल न्यूज़

Video: शिकारी खुद यहां शिकार हो गया...भैंसों की भीड़ में फंसा जगुआर, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 11, 2023, 04:46 PM IST

Wild Life Animal Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भैंसों ने जगुआर की हवा टाइट कर दी। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

Image

दिल दहलाने वाला नजारा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वाइल्ड लाइफ का चौंकाने वाल वीडियो आया सामने
  • भैंसों ने जगुआर की बैंड बजा दी
  • वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Wild Life Video: सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ के काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Wild Life Animal Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि, इस वीडियो (Animal Video) में भैंसों ने जगुआर की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आप यही कहेंगे, 'शिकारी खुद यहां शिकार हो गया'।

दरअसल, इस वीडियो में जगुआर भैंसों का शिकार करना चाहता था। लेकिन, जगुआर का यह दांव उल्टा पड़ गया और वो खुद शिकार बन गया। वीडियो में आप देख सकते हैं जंगल के बीचोबीच सड़क गुजर रही है, जहां कई सारी गाड़ियां खड़ी हैं। सड़क किनारे कई सारी भैंसें भी खड़ी हैं। तभी जंगल से एक जगुआर दौड़ते हुए भैंस की तरफ आता है और खतरनाक अंदाज में हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन, अचानक गेम पलट गया और भैंसों ने उल्टा जगुआर पर हमला कर दिया। परिणाम ये हुआ कि जगुआर को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। यह चौंकाने वाला नजारा कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया।

चौंकाने वाला नजारा

यह चौंकाने वाला वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'top_tier_wilderness' नाम के अकाउंट से शेयर किया गाय है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछा का कहना है कि ऐसा मंजर तो पहली बार देखा है। वहीं, कुछ का कहना है कि जगुआर की हवा टाइट हो गई। तो इस खतरनाक वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article