मधुमक्खियों के झुंड में घुसा शख्स, शहद निकालने के लिए उठाया जोखिम, Video देख दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर मधुमक्खियों के छत्ते तोड़ने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मधुमक्खियों के झुंड के बीच घुसकर शहद निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता हुआ साफ तौर पर दिखाई देता है। इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

मधुमक्खियां धरती पर सबसे मेहनती जीवों में से एक जीव मानी जाती हैं। ये दिनभर फूलों से पराग और रस इकट्ठा कर शहद बनाने का काम करती हैं। एक तरह से शहद इनका भोजन भी है और इनकी दवाई भी है। एक जानकारी के मुताबिक एक किलो शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों को करीब 20 लाख फूलों से रस इकट्ठा करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।

viral bee video

मधुमक्खियों के झुंड में घुसा शख्स (फोटो - X - @jasimpathan05)

इस 21 सेकंड के वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालने के लिए जोखिम उठाता है। वह उनके छत्ते तक रस्सी से लटककर पहुंच जाता है। उसके हाथ में एक धारदार हथियार है। जिससे वह मधुमक्खियों के छत्ते पर वार कर उसे काटता है और अपने साथ लाए हुए प्लास्टिक की बाल्टी में उसे इकट्ठा करता है। मधुमक्खियां डंक ना मारे इसके लिए इस शख्स ने खुद को ऊपर से लेकर नीचे तक कपड़ों से कवर किया हुआ है। वहीं सिर को कवर करने के लिए टोपी पहना हुआ है।

End of Feed