Viral Video: दुल्हन को छोड़ इस लड़की पर आ टिकी सबकी निगाहें, बाराती से लेकर घराती तक हर कोई रह गया दंग

इंस्टाग्राम पर शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को छोड़कर सभी लोग कार्यक्रम में आई एक लड़की को देखने लगे। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया?

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में पहुंची 6 फीट 4 इंच की लड़की
  • दुल्हन छोड़ सभी लड़की को ही देखने लगे
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Tall Girl At Wedding: शादी में जाना हर किसी को पसंद होता है, कुछ लोग शादी में खाना खाने जाते हैं तो कुछ शादी-पार्टी को एंजॉय करना पसंद करते हैं। कई बार शादियों में कुछ ऐसा दिख जाता है, जो इतना कमाल का होता है कि भूलाए नहीं भूलता है। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी आपको देखने को मिल जाएगा। हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में एक ऐसी लड़की नजर आएगी, जिसे देखने के बाद आप खुद दुल्हन को छोड़ इस लड़की को देखने लगेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की शादी के कार्यक्रम के बीच घूमती नजर आ रही है। इस दौरान आप नोटिस करेंगे तो लड़की की हाइट गजब की है। वीडियो के मुताबिक लड़की की हाइट 6 फीट 4 इंच की है, जो शादी में आए सभी से काफी लंबी है। ऐसे में शादी में सभी लोग दुल्हन को छोड़ इस लंबी लड़की को ही देखने लगे। आप भी इस लड़की को देखेंगे तो इससे अपनी निगाह नहीं हटा पाएंगे।

End of Feed