Ajab Gajab News: भारत में ज्यादातर लोगों की शादी अरेंज मैरिज होती है, वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपना साथी खुद चुनते हैं और लव मैरिज करते हैं। कई बार हमें शादी और रिलेशनशिप के हैरान करने वाले मामले सुनने को मिलते हैं। इसी क्रम में अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला अपने लिए साथी की तलाश कर रही हैं, जिनसे वह शादी करना चाहती हैं। यह महिला अपनी अजीबोगरीब शर्त की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है।
भारतीय महिला की अजब डिमांड (सोशल मीडिया)
महिला का नाम सोनाली है और वह 36 साल की हैं। इस उम्र में भी वह वर्जिन हैं और उन्हें अपने लिए एक ऐसे साथी की तलाश है, जिससे वह शादी करना चाहती हैं। यानी कि महिला को अपने लिए जीवनसाथी की तलाश है। सोनाली फिलहाल अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रही हैं। उनके माता-पिता अभी भारत में रहते हैं। उनके माता पिता सोनाली को अरेंज मैरिज की सलाह दे चुके हैं। हालांकि, सोनाली की अब तक शादी नहीं हुई है।
भारतीय महिला ने शादी के लिए रखी ऐसी डिमांड
सोनाली बताती हैं कि वह अरेंज मैरिज का सम्मान करती हैं। हालांकि, इसके बावजूद वह अपना जीवनसाथी खुद चुनना चाहती हैं। वह न सिर्फ प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं, बल्कि पार्ट टाइम स्टैंडअप कॉमेडियन भी हैं। सोनाली बताती हैं कि वह कुछ समय पहले कार्लोस नाम के एक शख्स के साथ डेट पर गई थीं। हालांकि 39 साल के इस शख्स के साथ डेट पर जाना उनके लिए एक खराब अनुभव रहा। सोनाली बताती हैं कि कार्लोस का ज्यादा जोर फिजिकल रिलेशन पर ही था।
सोनाली कहती हैं कि सेक्स एक 'पवित्र और विशेष कार्य' है। इसलिए वह इसमें शामिल होने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लेना चाहती हैं।वह किसी भी अनजान शख्स को अपना शरीर नहीं सौंप देना चाहती हैं। सोनाली बताती हैं कि उन्होंने अब तक 5 मर्दों को किस किया है, लेकिन इनमें से किसी के भी साथ किस से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। वह कहती हैं कि जब तक वह शादी नहीं करेंगी, तब तक इस मामले में नहीं पड़ना चाहती हैं।
