Viral Sister's Video: इन दिनों इंस्टाग्राम युवाओं की पहली पसंद बन चुका है। हर चौथा शख्स इंस्टाग्राम पर रील्स बनाता नजर आता है। इंस्टाग्राम पर लोग तरह-तरह के कंटेंट डालते हैं। कोई लिपसिंक वीडियो बनाकर डालता है तो कई फनी वीडियो शेयर करता है। इसी क्रम में चार बहनें इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। ये चार बहने एक साथ डांस करते हुए वीडियो बनाती हैं और शेयर करती हैं।
भारतीय परिधान में रील्स बनाती हैं बहनें
इन बहनों की सबसे खास बात यह है कि ये भारतीय परिधानों में ही रील्स बनाती हैं। किसी रील्स में यह साड़ी में तो किसी रील्स में यह सूट में नजर आती हैं। इन बहनों का डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। चारों बहनें डांस वीडियो में एक जैसे कपड़े पहने दिखाई देती हैं। चारों बहनों का यही अंदाल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप इन लड़कियों के डांस वीडियो @the_shuklasisters नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देख सकते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है चारों बहनें किसी वीडियो में साड़ी और किसी वीडियो में सलवार-कमीज पहनकर डांस करती दिखाई देती हैं। चारों बहनों के डांस मूव्स लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहे हैं। सबसे बड़ी चीज है कि चारों बहनें अपने वीडियो में बेहद सिंपल डांस स्टेप्स इस्तेमाल करती नजर आती हैं। चारों बहनें इन्हीं सिंंपल डांस स्टेप्स को एक साथ परफॉर्म करती हैं। इसकी वजह से उनके वीडियो स्पेशल हो जाते हैं। इन बहनों ने हाल ही में 'बोले चूड़ियां' गाने पर जबरदस्त डांस किया। गाने पर जब इन बहनों ने डांस करना शुरू किया तो लोग उनके दीवाने हो गए।
