वायरल न्यूज़

VIDEO: यहां पड़ रही इतनी भीषण गर्मी, महिला ने धूप से गर्म हुए तेल में बना दी कचौड़ी

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 28, 2024, 01:32 PM IST

Today Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि धूप इतनी तेज है कि महिला ने इससे तेल ही गर्म कर लिया। तेल इतना गर्म हुआ कि इससे कचौड़ी तक बना ली।

Image

महिला ने धूप में बना दी कचौड़ी। (Photo/X.com)

Today Viral Video: देशभर के कई हिस्सों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों के मरने तक की खबर सामने आ रही हैं। पारा कहीं चालीस तो कहीं पैतालीस को पार कर गया है। देश में एक ऐसा ही राज्य मध्य प्रदेश है, जहां गर्मी कहर बरपा रही है। राज्य के कुछ शहरों में धूप इतनी तेज है कि आदमी तक झुलझ जाए। अभी श्योपुर शहर से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो वायरल है। इसमें देखेंगे कि धूप में तेल भी इतना गर्म हो गया कि उससे महिला ने कचौड़ी तक बना दी।

धूप से गर्म कर लिया तेल

हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि महिला कढ़ाई में तेल लेकर छत पर पहुंची। उसने थोड़ी देर के लिए तेल से भरी कढ़ाई छत पर रख दी। मगर इसके बाद ऐसा नजारा दिखाई दिया कि दिमाग घूम जाएगा। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होगा। दरअसल महिला ने कढ़ाई में रखे तेल में जैसे ही कचौड़ी डाली ये तलने लगी। 48 सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि महिला एक-एक कर तेल में कचौड़ी डालती है और थोड़ी ही देर में खाने योग्य बनकर तैयार हो जाती है।

एक्स पर देखिए वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। तेज धूम में गर्म तेल से कचौड़ी बनाने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो एक्स पर @sudhirdandotiya नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। नोट- वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article