Video: भागती तो शायद नहीं बचती! 300 किलो के भालू के सामने महिला ने बचने के लिए अपनाया गजब का तरीका

Wildlife Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल में ट्रैकिंग कर रही थी। तभी अचानक एक विशाल ग्रिजली भालू उनके पीछे पड़ गया।

जंगल की दुनिया से जुड़ा एक वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला की जान के पीछे भालू पड़ा था। ऐसे में महिला भागने के बजाय उससे बचने के लिए जो रास्ता अपनाया, उससे उसकी जान बच गई। अगर शायद वह भालू को देख भागती तो वह उस भालू का शिकार बन जाती।

Grizzly Bear Viral Video

महिला के पीछे पड़ा भालू (X/@TonyLaneNV)

महिला और उसके कुत्ते के पीछे पड़ा भालू

वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) सोशल साइट एक्स पर @TonyLaneNV नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो कनाडा का बताया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल में ट्रैकिंग कर रही थी। तभी अचानक एक विशाल ग्रिजली भालू उनके पीछे पड़ गया।

End of Feed