Horse Video: सोनपुर मेले में पहुंचा 24 इंच का अनोखा घोड़ा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2023, 12:24 PM IST

सोशल मीडिया पर एक सहरसा जिले में होने वाले सोनपुर मेले से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 24 इंच का घोड़ा नजर आ रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोनपुर मेले में नजर आए कई घोड़े
  • मेले में दिखा 24 इंच का अनोखा घोड़ा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

24 Inch Horse Viral Video: अक्सर देखा जाता है कि हमारे आसपास कुछ न कुछ कार्यक्रम होता हुआ दिख ही जाता है। ऐसे में कई सारे मेलों का भी आयोजन हुआ करता है, जहां आसपास के लोग अपने बच्चों को लेकर जाते हैं और खूब सारी मस्ती करते हैं। असल में देखा जाए तो गांवों में इन्हीं छोटी-छोटी खुशियों को लोग काफी एंजॉय करते हैं, जो शायद शहरों के चकाचौंध भरी दुनिया से कोसों दूर है।

कभी-कभी तो ऐसा हो जाता है कि इन्हीं छोटे-मोटे मेलों में कई बार ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जो हमेशा के लिए एक याद बन जाता है। इसी क्रम में सहरसा जिले के सोनपुर मेले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जो आपको हैरान कर देगा। इस वीडियो में एक काफी छोटा सा घोड़ा नजर आ रहा है, जिसके साइज के बारे में सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।

End of Feed