वायरल न्यूज़

पांच किलो के बैग से निकाल दी खूबसूरत लड़की, शख्स का कमाल देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2023, 10:58 AM IST

सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। इस वीडियो में जादूगर ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

Image

जादूगर का कमाल देखकर हैरान रह गए लोग। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • जादूगर ने बैग से निकाली खूबसूरत लड़की
  • नजारा देखकर हैरान रह गए लोग
  • लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। वीडियो एक जादूगर से जुड़ा है, जिसने ऐसा जादू दिखाया कि बड़े-बड़े सूरमा भी भाग खड़े होंगे। दरअसल शख्स ने पांच किलो के बैग से क्यूट सी लड़की बाहर निकाल दी। ये हैरान करने वाला जादू शख्स ने खुले मैदान में कर दिखाया, जिसने सभी के होश उड़ाकर रख दिए।

देखकर चौंक गए लोग

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि एक शख्स छोटा सा बैग लेकर समुद्र किनारे पहुंचा। यहां उसने बैग नीचे रखा और भीतर से ही एक और बैग निकालकर बाहर रख दिया। शख्स इसके बाद बैग से बड़ी सी बॉल निकालता है। इधर उसे ऐसा करता देख बीच पर मौजूद लोगों की आंखें फटी रह गईं। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि छोटे से बैग से इतनी बड़ी बॉल कैसे निकाल दी।

बैग से बाहर निकाली लड़की

देखकर हैरानी होती है कि शख्स एक-एक कर बैग से बहुत सारी चीजें बाहर निकलता है। वो बैग से चेयर तक निकाल देता हैं। मगर आखिर में शख्स ने जो किया किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। चौंक जाएंगे कि शख्स ने बैग से खूबसूरत लड़की तक बाहर निकाल दी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो दिमाग की बत्ती गुल कर देगा।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि जादूगरों को भी हैरान करने वाला शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @ViralXfun नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article