वायरल न्यूज़

Viral Photo: 2 किलो का वेडिंग कार्ड और कीमत 10 हजार रुपए.. जानें क्या है इसमें खास और क्यों है इतना महंगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2023, 01:16 PM IST

उदयपुर से एक वेडिंग कार्ड का फोटो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग ही हिल जाएगा। और तो और जब आप इसके कीमत पर जाएंगे, तब तो आपको चक्कर भी आ सकता है।

Image

10 हजार रुपए वाला 2 किलो वजनी अनोखा वेडिंग कार्ड (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 2 किलो का वेडिंग कार्ड वायरल
  • 10 हजार रुपए का अनोखा वेडिंग कार्ड
  • जमकर वायरल हो रहा वायरल

2 KG Wedding Card Worth 10 Thousand Rupees: दुनिया में अनोखे चीजों की कमी नहीं है, कब क्या देखने को मिल जाए, ये कहा नहीं जा सकता। ऐसे में काफी बार कुछ ऐसी चीजें नजरों के सामने से होकर गुजरती है कि इंसान आश्चर्य से भर जाता है। सोशल मीडिया पर आपको ऐसा बहुत देखने को मिल जाएगा, जो अपने आप बेहद अनोखा होता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों भी वायरल हो रहा है, जो एक शादी का कार्ड है। यह अपने आप में इतना खास है कि इसकी हर ओर चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं कि इस अनोखे वेडिंग कार्ड में क्या खास है..

दरअसल, वायरल हो रहा यह वेडिंग कार्ड उदयपुर के एक बिजनेसमैन ने छपवाया है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है। इस कार्ड का वजन करीब 2 किलो है, जो विशेष तरीके से बनाया गया है। इसके एक कार्ड में 10 हजार रुपए की लागत आई है। मिराज समूह के एमडी मदन पालीवाल के बेटे मंत्रराज की शादी में छपवाए गए इस अनोखे कार्ड में धन, ज्ञान और विश्व की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा विश्वास स्वरूपम की तस्वीर देखने को मिलेगी।

2 किलो वजनी इस कार्ड में क्या है खास

बता दें कि, इस कार्ड पर लकड़ी के बॉक्स की कार्विंग की गई है और फिर वेलवेट की थैली में उसकी पैकिंग की गई है। इस कार्ड में मुरारी बापू द्वारा हस्तलिखित बधाई संदेश लिखा हुआ है। इसके अलावा बॉक्स में रामायण, भागवत गीता, धूपबत्ती व चांदी का सिक्का रखा गया है। इतना ही नहीं, कार्ड के पृष्ठ पर नाथद्वारा में बने विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम धातु रूप में मुद्रित है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article