मौत से पहले अंतिम ख्वाहिश, अस्पताल के बेड पर सजी क्लास, अटेंड की आखिरी क्लास, जानें पूरा मामला

OMG: चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां 18 वर्षीय एक छात्र 5 साल से ल्यूकेमिया से जूझ रही छात्र की तबीयत तीन महीने पहले फिर बिगड़ गई। आखिरी दिनों में उसने दोस्तों के साथ एक और क्लास लेने की इच्छा जताई। प्रिंसिपल, शिक्षकों और अस्पताल स्टाफ ने वार्ड को सजाकर अस्थायी क्लास रूम बनाया। इंग्लिश टीचर ने 'सैनक्सिंगदुई म्यूजियम' और पुरातत्व पर पाठ पढ़ाया।

OMG: अक्सर स्कूल की क्लास, होमवर्क या परीक्षाएं छात्रों को बोझ लगती हैं, लेकिन किसी के लिए वही सामान्य दिन सबसे बड़ी दुआ बन जाए, तो यह सोच ही दिल को छू लेती है। दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत से सामने आई एक ऐसी ही कहानी ने इन दिनों इंटरनेट पर लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 वर्षीय छात्रा याओ यिंगबेई (जिसे प्यार से बेईबेई कहा जाता था) ने ल्यूकेमिया से पांच साल लंबी लड़ाई लड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन जाने से पहले उसने अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ एक आखिरी क्लास में हिस्सा लिया।आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ajab gajab

अस्पताल के बेड पर सजी क्लास (तस्वीर साभार- @QQ.com)

बेईबेई सोंगजियांग सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। स्वास्थ्य कारणों और लंबे इलाज के चलते वह 18 साल की उम्र में भी इसी कक्षा में थी। पांच साल पहले जब उसे ल्यूकेमिया का पता चला, तो इलाज के लिए उसे पढ़ाई से ब्रेक लेना पड़ा। उसके माता-पिता ने बेटी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया- यहां तक कि छोटी बहन के गर्भनाल रक्त से स्टेम-सेल ट्रांसप्लांट की उम्मीद में उन्होंने दूसरा बच्चा भी किया। ट्रांसप्लांट के बाद बेईबेई की सेहत में कुछ सुधार आया और जब भी शरीर साथ देता, वह स्कूल लौटकर पढ़ाई करती थी। सहपाठियों के मुताबिक, वह पढ़ाई में होशियार और सबकी चहेती थी। लेकिन, करीब तीन महीने पहले बीमारी फिर लौट आई। बेहतर अस्पतालों में इलाज के बावजूद जब उम्मीद कम दिखी, तो परिवार उसे वापस गृहनगर के अस्पताल ले आया। जैसे-जैसे बेईबेई की हालत नाजुक होती गई, उसके शिक्षक और सहपाठी रोजाना बारी-बारी से अस्पताल जाकर उससे मिलने लगे। आखिरी हफ्ते में बेईबेई ने अपने शिक्षक से एक बेहद साधारण लेकिन दिल छू लेने वाली ख्वाहिश जताई- वह अपने सहपाठियों के साथ एक आखिरी क्लास करना चाहती थी।

मौत से पहले आखिरी ख्वाहिश

स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अस्पताल के स्टाफ ने मिलकर इस इच्छा को पूरा करने का फैसला किया। अस्पताल की एक यूनिट को अस्थायी क्लास रूम का रूप दिया गया, जिसे टेडी बियर और गुब्बारों से सजाया गया ताकि माहौल भारी न लगे। शिक्षकों ने छात्रों से कहा कि वे बिल्कुल सामान्य स्कूल के दिन की तरह व्यवहार करें। उस विशेष इंग्लिश क्लास में शिक्षिका ने पुरातत्व और चीन के प्रसिद्ध सैनक्सिंगदुई म्यूजियम से जुड़े लेख पर पाठ पढ़ाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लास के दौरान बेईबेई तेज बुखार, हड्डियों के गंभीर दर्द और नाक से लगातार बहते खून से जूझ रही थी। इसके बावजूद वह अपने दोस्तों के साथ शिक्षिका के पीछे पाठ दोहराती रही। कुछ पलों के लिए ऐसा लगा जैसे बीमारी कहीं पीछे छूट गई हो और वह फिर से अपनी सामान्य स्कूल लाइफ जी रही हो। इस खास क्लास के कुछ ही दिनों बाद-7 नवंबर 2026 को बेईबेई का निधन हो गया। बाद में एक शिक्षक ने इस आखिरी क्लास का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो पर लोगों ने भावुक टिप्पणियां करते हुए लिखा कि बेईबेई ने अपनी आखिरी इंग्लिश क्लास पढ़ी, जबकि उसके सहपाठियों ने अलविदा कहने का पहला सबक सीखा। कई यूजर्स ने लिखा कि जो पढ़ाई स्वस्थ लोगों को कई बार उबाऊ लगती है, वही किसी मरीज के लिए जीवन और सामान्यपन का सबसे बड़ा एहसास बन सकती है।

End of Feed