Viral Video: राजस्थान के भीलवाड़ा में गौमाता का गरबा देखने को मिला। शारदीय नवरात्रि पर्व महोत्सव के चलते देशभर में गरबा की धूम मची है। इस बीच गरबा की धूम में गौमाता धूम मचाती नजर आ रही हैं। भीलवाड़ा के शास्त्री नगर में माता के दरबार के बाहर अजीबो गरीब गरबा नृत्य देखने को मिला। जब गौ माता गरबा स्टाइल में डांस करने लगीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।