Samarth by Hyundai: एक्सेसिबल और समावेशी घरों की पहल

सुगम्य दिल्ली अभियान इनक्लूसिव दिव्यांगजन एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन ने मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन के कार्यालय के साथ मिलकर शुरू किया है। इसका मकसद है 2028 तक दिल्ली को भारत का पहला पूरी तरह एक्सेसिबल ‘पर्पल सिटी’ बनाना। इसी पहल के तहत मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन श्री एस. गोविंदराज के लिए एक एक्सेसिबल घर बनाया गया है, जो समावेश और समानता की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल दिखाती है कि कैसे एक ऐसी दिल्ली बनाई जा सकती है, जहां दिव्यांगजन आत्मनिर्भरता, सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें।