नई दिल्ली में आयोजित IndianOil World Para Athletics Championships 2025 में 104 देशों से आए 2,200 से ज्यादा पैरा एथलीट्स ने हिस्सा लिया। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा पैरा स्पोर्ट्स आयोजन रहा। इस जज्बे और समावेश की भावना को आगे बढ़ा रहा है Hyundai Motor India Limited (HMIL). इन्हीं प्रेरणादायक कहानियों में से एक है हनी की कहानी- जो HMIL की Samarth पहल से जुड़े पैरा एथलीट हैं। उन्होंने मेंस डिस्कस थ्रो F37 कैटेगरी में भाग लिया। भले ही वे मेडल नहीं जीत पाए, लेकिन उनकी हिम्मत और खेल भावना ने हर किसी का दिल जीत लिया- यह दिखाते हुए कि असली जीत मेडल में नहीं, बल्कि उन सपनों और उम्मीदों में होती है जो दूसरों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा देती हैं।