Samarth by Hyundai: एक्सेसिबल गाड़ियों से समावेशी सफर

दिव्यांगजनों के लिए मोबिलिटी सिर्फ चलने-फिरने का नाम नहीं, यह आजादी, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का एहसास है। असिस्टिव टेक्नोलॉजीज इस सपने को हकीकत में बदल रही हैं, जिससे लोग अपनी मर्जी से सफर कर सकें, काम कर सकें और जिंदगी जी सकें। इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं रेट्रोफिटेड व्हीकल्स, ऐसी कारें जिन्हें खास तरह से मॉडिफाई किया जाता है ताकि वे पूरी तरह एक्सेसिबल, आरामदायक और सुरक्षित हों। एडैप्टिव ड्राइविंग कंट्रोल्स, व्हीलचेयर-फ्रेंडली फीचर्स और स्मार्ट नेविगेशन जैसी तकनीकें सफर को आसान और आत्मविश्वास से भर देती हैं। वीडियो देखें और जानें कैसे इनोवेटिव सॉल्यूशंस इनक्लूसिव ट्रैवल को नई परिभाषा दे रहे हैं और दिव्यांगजनों को गरिमा और आजादी के साथ आगे बढ़ने की ताकत दे रहे हैं।