Samarth by Hyundai: समावेशी शिक्षा की ओर एक मजबूत कदम

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजीव भट्ट के नेतृत्व में Adhyayan Inclusive Learning Centre उन बच्चों के लिए उम्मीद की नई राह बना रहा है, जिन्हें सीखने में अलग तरह की जरूरत होती है। यहां हर बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार सिखाया जाता है, ताकि कोई भी पीछे न रह जाए। यह सेंटर एक सुरक्षित और बिना रुकावट वाले माहौल में तैयार किया गया है, जहां बच्चे बिना डर या झिझक के सीख सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। बच्चों की जरूरत के अनुसार सिखाने के तरीके, प्रशिक्षित शिक्षक और व्यक्तिगत सहयोग के जरिए उन्हें पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाया जाता है। Evidence based curriculum और नए assessment tools की मदद से बच्चों की प्रगति को समझा और बेहतर किया जाता है। पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था की कमियों को दूर करते हुए Adhyayan यह दिखा रहा है कि जब शिक्षा सच में inclusive होती है, तो हर दिव्यांगजन बच्चा अपनी पूरी क्षमता के साथ सीख सकता है, आगे बढ़ सकता है और आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है।This is a sponsored feature.