Samarth by Hyundai: समावेशी सोच के साथ न्याय की नई दिशा

Sanchita Ain से खास बातचीत, जो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की Advocate-on-Record हैं और दिव्यांगजनों के अधिकारों की एक सशक्त आवाज मानी जाती हैं। वे Dystonia नाम की एक दुर्लभ Neurological Condition के साथ जीवन जी रही हैं, लेकिन इस व्यक्तिगत चुनौती को उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव का जरिया बना दिया।संचिता केवल अपनी लड़ाई तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अन्य दिव्यांगजन वकीलों को भी Mentor करती हैं। उन्होंने कोर्ट में Sign Language Interpreters जैसी सुविधाएं सुनिश्चित कराने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी लगातार कोशिशों से आज हमारी न्याय व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा Accessible और Inclusive बन रही है। उन्होंने न्याय व्यवस्था में ऐसा माहौल तैयार किया है, जहां दिव्यांगजन वकील अपनी मौजूदगी दर्ज कर सकें, उनकी आवाज सुनी जाए और उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिले।