Rashtravad Debate Show | PM CARES में ₹8,452 करोड़..फिर 'खर्च सिर्फ 0.01% क्यों ?

Rashtravad Debate Show | PM CARES Fund का कुल कोष वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर ₹8,452.07 करोड़ हो गया है। उपलब्ध ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, यह पिछले वित्त वर्ष के ₹7,173.03 करोड़ के मुकाबले करीब 17.8 फीसदी अधिक है। खास बात यह है कि इस दौरान घरेलू और विदेशी चंदे में गिरावट दर्ज की गई, जबकि फंड से किया गया खर्च बेहद कम रहा। रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 में कुल कोष का करीब 0.01 फीसदी ही खर्च हुआ। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद Congress ने PM CARES Fund की उपयोगिता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता Pawan Khera ने कहा कि इतनी बड़ी राशि उपलब्ध होने के बावजूद बेहद कम रकम खर्च की गई.