Rashtravad: 'संसद बाधित करना अधिकार'..चलाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी?

Rashtravad: संसद के मानसून सत्र में "चर्चा से कौन भाग रहा है—सरकार या विपक्ष?" यह इस समय देश का सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल बना हुआ है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर संसद न चलने देने और बहस से बचने का आरोप लगा रहे हैं.सरकार का कहना है कि वह देश के हर महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर नियम-कायदों के तहत सदन में चर्चा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।सत्ता पक्ष का आरोप है कि विपक्ष गंभीर बहस करने के बजाय केवल नारेबाज़ी, वेल में आकर हंगामा करने और तख्तियां दिखाने में व्यस्त रहता है, जिससे संसद की कार्यवाही बार-बार स्थगित होती है।