बम का जखीरा..मारपीट..हंगामा...बंगाल में फाइनल राउंड की वोटिंग के ठीक पहले क्या गजब हो गया?

News Ki Pathshala | West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच भांगर इलाके में एक खाली घर से 79 क्रूड बम मिलने से हड़कंप मच गया है. कोलकाता पुलिस ने 25 अप्रैल को ऑपरेशन के दौरान इन विस्फोटकों को बरामद किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई है, जिसने नई FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एजेंसी इस मामले में आतंकी एंगल की भी जांच कर रही है. भारतीय चुनाव आयोग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है. चुनावी माहौल में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिलना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय बन गया है. देखिए, न्यूज़ की पाठशाला सुशांत सिन्हा के साथ