सुपर 30 कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार ने टाइम्स नाउ के अमेजिंग इंडियन अवॉर्ड 2023 के मंच से कहा- मैं बताना चाहूंगा कि टाइम्स ग्रुप ने ये जो काम किया है, बहुत अच्छा किया है. बहुत बार हम जैसे लोग, जो काम करते हैं. हमसे बहुत बेहतर-बेहतर काम करने वाले लोग हैं, जोकि गांव में, एक स्लम में टूटी-फूटी साधनों के साथ काम करते हैं. उन्हें बहुत कठिनाई होती है.