पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीम इंडिया की प्रैक्टिस जर्सी को लेकर सवाल उठाए हैं.ममता बनर्जी ने कहा सबकुछ गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है. उनका सीधा निशाना बीजेपी की ओर था. ममता के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार करने में देर नहीं की.बीजेपी की ओर से कहा गया कि ममता ने तो पूरे कोलकाता को नीले और सफेद रंग में रंग दिया है.