Hamas को मिट्टी में मिलाने के इरादे से इजराइली सेना ने गाजा में घुसने का फैसला किया और अब वो गाजा में अपनी कार्रवाई शुरू कर चुकी है. इजराइली डिफेंस फोर्स हमास के ठिकानों को तबाह करने में जुटी है. लेकिन इजराइल के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं.गाजा को फतह करना जिसका आसान लगता है उतना है नहीं.गाजा में घुसकर हमला करना सेना के लिए तो खतरा है ही साथ ही इजराइल के लिए एक राजनीतिक दबाव भी बनेगा. इजरायल गाजा के उत्तरी हिस्से में हमला करने के लिए तैयार है लेकिन इस हमले को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.ईरान कह चुका है कि अगर इजराइल ने गाजा के उत्तरी हिस्से पर हमले से बाज़ नहीं आया तो इजराइल को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.