Gujarat के Surat में एक ही परिवार के 7 लोगों ने क्यों ली खुद की जान? Police ने ये बताया

गुजरात की डायमंड सिटी सूरत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पालनपुर पाटिया इलाके में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है. गौर करने वाली बात यह भी है कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.