डेढ़ साल पहले से तैयारी, कई घंटों की मीटिंग, शाह ने ऐसे बनाई गुजरात चुनाव की रणनीति

Gujarat में BJP की विजयगाथा जारी है. यहां बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है. पार्टी को यहां 156 सीटें मिली हैं. गुजरात की विजय बीजेपी के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है तो Himachal Pradesh की हार बीजेपी के लिए एक नई चुनौती का संकेत भी दे रहे है. माना जा रहा है कि इन दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे का असर आने वाले साल में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर भी पड़ने की संभावना है.