राजस्थान की रहने वाली अंजू जुलाई में भारत से पाकिस्तान चली गई थी। अंजू की भारत वापसी के बाद से ही ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या अंजू को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला के साथ शादी करने के साथ ही अंजू ने अपना धर्म और नाम दोनों ही बदल लिये थे। अपने भारतीय पति अरविंद को अंजू ने तलाक दिए बिना ही पाकिस्तान में दूसरी शादी की थी। इसी बात को लेकर अरविंद ने अंजू के खिलाफ राजस्थान के भिवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने अंजू पर कई धाराओं में केस भी दर्ज किया था। ऐसे में अगर अंजू अपने बच्चों को लेने भिवाड़ी आती हैं तो उन्हें पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।