Anantnag आतंकी हमले का Turkey कनेक्शन जानिए !

जम्मू कश्मीर में Anantnag जिले के कोकेरनाग इलाके में 13 सितंबर को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी रही. इस एनकाउंटर में सेना के कर्नल,मेजर समेत एक DSP शहीद हो गए. इनमें 19 राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस में डीएसपी हुमायूं भट्ट शामिल हैं. अब शहीद हुए एक और जवान का शव मिलने के बाद इस एनकाउंटर में शहीद होने वाले जवानों की संख्या चार हो गई है.इस हमल के पीछे कौन है ये सवाल बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले के तार पाकिस्तानी फौज के हेडक्वार्टर रावलपिंडी,पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और तुर्किये की राजधानी इंस्तांबुल से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं.