YRKKH Update: अंशुमन को अरमान समझ डांटेगी दादी सा, अभिरा डालेगी लड़ाई पर मिट्टी

YRKKH Update: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। 7 साल का लीप आ चुका है अरमान और अभिरा अपने-अपने रास्ते हो गए हैं। सीरियल के लेटेस्ट क्लिप में देखने को मिला कि अंशुमन अपने ऑफिस में साइकील चलाते हुए वर्क आउट कर रहा होगा। ऐसे में अंशुमन जैसे ही गिरने वाला होगा दादी सा उसे बचा लेंगी लेकिन इसी के साथ उसे फटकार भी लगाएगी। बात आगे ना बढ़े अभिरा बीच में कूद पड़ेगी और दोनों को शांत कराएगी। बता दें अंशुमन विद्या, कावेरी और अभिरा के साड़ी बिजनेस में पैसा इन्वेस्ट करेगा।