YRKKH Update: दिल पर लगे जख्मों को अरमान के आगे खोलेगी अभिरा, चारु हुई गायब

YRKKH Update: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी में तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज 15 जुलाई के एपिसोड में अभिरा गुस्से में चूर होगी क्यूंकी अरमान उसके इमोशन्स के साथ खेल रहा है। अभिरा अरमान के आगे 7 सालों में मिले जख्मों का दर्द बयां करेगी। ये देख अरमान की आँखों में बस पछतावा होगा। अंशुमन अभिरा के फीलिंगस समझ जाएगा कि उसे कभी इस शादी में प्यार नहीं मिलेगा। दूसरी तरफ चारु कि काफी समय से अपने घरवालों से बात नहीं हुई है। कियारा को अभीर पर शक होगा कि वो कुछ ना कुछ चारु के बारें में छुपा रहा है। एपिसोड देखने के बाद दर्शक अनुमान लगा रहे हैं कि शायद चारु जापान में गायब हो गई है।