Gustaakh Ishq Teaser: विजय वर्मा-फातिमा की जोड़ी ने खींचा ध्यान, वायरल हुआ वीडियो

Gustaakh Ishq Teaser: फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का टीजर रिलीज हो गया है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपनी प्रोडक्शन कंपनी स्टेज 5 प्रोडक्शंस के तहत पहली बार प्रोड्यूसर बने हैं। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं। फिल्म टीजर में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख रोमांस करते नजर आए। टीजर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म गुस्ताख इश्क का ये धांसू टीजर।