अभिनेता कुणाल खेमू पिछले कुछ समय से कॉमेडी की दुनिया में कमाल का काम कर रहे हैं और दर्शकों को खूब गुदगुदा रहे हैं। अब वो अपनी नई फिल्म वाइब लेकर आ रहे हैं जो एक चिलांड पर्सन की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म वाइब में कुणाल खेमू के साथ प्रीत जिंटा भी अहम रोल में दिखेंगी। फिल्म की कहानी एक सीक्रेट मिशन की होगी, जिसमें कुणाल खेमू को जान जोखिम में डालनी है। अब वो जान जोखिम में डालेंगे या फिर दुश्मनों की नींद उड़ाएंगे ये 18 सितम्बर को जानने के लिए मिलेगा। वैसे आपको कुणाल की नई फिल्म वाइब का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।