Ul Jalool Ishq: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म ' गुस्ताख इश्क' का रोमांटिक गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम है 'उल जलूल इश्क' है। ये गाना जैसा नाम है उसी तरह बेहद रोमांटिक है। गाने को आवाज दी है शिल्पा राव और पपोन ने। यह एक सॉफ्ट मेलॉडी सॉन्ग है। जिसका म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने कम्पोज किया है। गाने के लिरिक्स इसकी जान हैं जिसे 'गुलजार' ने लिखा है। यह गाना आपके दिल के तार छेड़ने के काम करेगा।