TRP WEEK 45 TRP SHOCKER: अनुपमा फिर बना No.1, बिग बॉस 19 को मिली टॉप 10 में जगह

टीवी इंडस्ट्री के शोज को मिलने वाली रैंकिंग हर हफ्ते लोगों के बीच खलबली पैदा करती है। जब भी टीवी शोज की नई टीआरपी लिस्ट सामने आती है लोग उत्साहित हो उठते हैं। अब 45वें हफ्ते को ही ले लीजिए। इस हफ्ते अनुपमा नम्बर 1 शो बनकर उभरा है। जैसे ही अनुपमा शो में अनुपमा मुंबई पहुंची है, इसकी टीआरपी में उछाल आई है। अगर बात तारक मेहता का उल्टा चश्मा और बिग बॉस 19 की करें तो ये शोज भी टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।