Raje Yuvaraje Promo : साउथ अभिनेता प्रभास की अपकमिंग मूवी 'द राजा साहब' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह मूवी अगले महीने रिलीज हो रही है। फिल्म के नए गाने का प्रोमो सामने आया है। गाने का नाम है राजा युवराजे है। क्रिसमस की शाम पर यह प्यारा सा प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें प्रभास क्रिसमस मनाते नजर आ रहे हैं । यहाँ देखें गाने का पहला प्रोमो जो आपका दिल खुश कर देगा । फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहन, निधि अग्रवाल संजय दत्त और बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं।