Ghafoor Song: आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड इन दिनों इंटरनेट पर धमाल मचा रही है और नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में बनी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को जबरदस्त रिव्यूज मिल रहे हैं। बॉबी देओल और लक्ष्य लालवानी स्टारर द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का नया गाना गफूर मेकर्स ने कुछ देर पहले ही रिलीज किया है, जिसमें तमन्ना भाटिया के किलर मूव्स नजर आ रहे हैं। गाने में बॉलीवुड के मशहूर विलेन्स शक्ति कपूर, रंजीत और गुलशन ग्रोवर भी तमन्ना भाटिया की थरकती जवानी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।