The Archies Trailer: दोस्ती की गजब मिसाल पेश करती है 'द आर्चीज', लव ट्रायएंगल का भी दिखेगा तड़का

The Archies Trailer Out Now: जोया अख्तर की मोस्ट अवेटेड नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म इसलिए भी खास होने वाली है, क्योंकि इसके जरिए सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा जैसे स्टार किड्स बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। खास बात तो है कि फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें हर एक किरदार अपनी कहानी बखूबी गढ़ता नजर आया। 'द आर्चीज' के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के बीच लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। वहीं सुहाना यानी वेरोनिका के पापा के कारण उसके सारे दोस्त उससे नफरत करने लगेंगे। खास बात तो यह है कि 'द आर्चीज' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों की दिलचस्पी भी इस फिल्म में बढ़ गई है।