आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम है 'तुम मेरे ना हुए' है। गाना बेहद रोमांटिक और हॉट है। जिसमें दोनों स्टार्स की जोड़ी ने आग लगा दी। इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है। गाने को आवाज मधुबंती बागची और सचिन-जिगर ने दी है। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखें हैं। गाना फैंस के दिलों पर आग लगाने वाला है, क्योंकि इसमें रश्मिका ने जो किलर मूवस दिए हैं वह कातिल है।