Thama Teaser: मेकर्स ने 18 अगस्त के दिन फिल्म 'थामा' से आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फर्स्ट लुक शेयर किए थे। इसके बाद आज यानी 19 अगस्त को मेकर्स ने 'थामा' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर ने फैन्स के अंदर 'थामा' को बड़े परदे पर देखने की बेताबी और बढ़ा दी है। टीजर देखकर यह तो पता चल गया है कि आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की लव-स्टोरी का असली विलेन नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। टीजर देखने में बेहद शानदार है। आयुष्मान खुराना ने भी अब दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स को ज्वाइन कर लिया है। यहां देखिए 'थामा' का टीजर...